फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सब्जी मंडी के आढ़तियों ने रखी हड़ताल

विज्ञापन
सब्जी मंडी में बुधवार को हड़ताल करते आढ़ती । संवाद
विज्ञापन
महम। मार्केट फीस में बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को सब्जी मंडी के आढ़तियों ने हड़ताल रखी। नई सब्जी के गेट बंद कर आढ़तियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों-आढ़तियों ने नारेबाजी करते हुए रोष जाहिर किया। नई सब्जी मंडी के आढ़ती यूनियन के प्रधान तेजेंद्र ढींगड़ा ने कहा कि सरकार ने अनाप शनाप मार्केट फीस लगा दी है। इसे हर साल एडवांस अदा करने का फरमान जारी कर दिया है जो एक काला कानून है। सरकार ने फीस लगाए जाने का फैसला वापस नहीं लिया तो आढ़ती सड़कों पर उतर कर मंडी में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर देंगे। बुधवार को सुबह से ही सब्जी मंडी में सन्नाटा नजर छाया रहा। इस मौके पर नई सब्जी के कई आढ़ती मोहन लाल,भगतराम,रमेश आदि दुकानदार शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें