फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ के धरने को विभिन्न संस्थाओं व पार्टियों ने दिया समर्थन

विज्ञापन
फोटो नंबर-27मांगों को लेकर धरने पर बैठे कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज।
विज्ञापन
नारनौल। कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 16वें दिन मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय में जारी रही। धरने को दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा मांगे नहीं माने जाने से कर्मचारियों में रोष पनपता जा रहा है। इस दौरान विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने लघु सचिवालय में धरना स्थल पर पहुंचकर कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज को अपना समर्थन दिया। समर्थन देने वालों में आम आदमी पार्टी से इंजीनियर नरेंद्र राव, इनेलो पार्टी से सुरेंद्र कौशिक, कांग्रेस पार्टी से दिनेश शर्मा उर्फ पालाराम, सुखविंद्र सिंह, कांग्रेसी नेता पूर्व जज राकेश यादव, प्रदीप यादव एडवोकेट, कृष्ण राव, सर्जन यादव, डॉ. राज सुनेश यादव, बार एसोसिएशन के प्रधान मंजीत कुमार यादव, सुमित चौधरी सचिव, हेमंत शर्मा, एआईयूटीयूसी यूनियन सहित विभिन्न पार्टियों व संस्थाओं ने आकर अपना भरपूर समर्थन दिया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ पिछले 16 दिनों से लगातार धरने पर बैठे हुए हैं। कंप्यूटर प्रोफेशनल का कहना है कि मुख्यमंत्री जल्द से जल्द हमारी मांगों पर सहमति तैयार करें वरना हमें मजबूरन यह हड़ताल ऐसे ही जारी रखनी पड़ेगी। धरने पर प्रमुख रूप से प्रवीण सैनी जिला अध्यक्ष, विकास यादव कार्यकारिणी अध्यक्ष, अनिल चौधरी सचिव, विरेंद्र यादव, राजपाल यादव, दीपक कुमार, कविराज यादव, निशांत यादव, पंकज कुमार, मुकेश कुमार, राजेश शर्मा, दिनेश सैनी, कृष्ण सैनी, नवीन सैनी, रमेश सैनी, राजीव शर्मा, आशीष शर्मा, ममता यादव, निशा यादव, अनीता सेन, उषा यादव, रेखा यादव व मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें