फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कबड्डी में वंश की टीम विजेता

Sat, 29 Aug 2026 08:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहतक। फाइव एस चैरिटेबल खेल संस्था के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गुलशन शर्मा ने मेजर ध्यानचंद के जन्मोत्सव पर चौधरी लखीराम आर्या जगन्नाथ आश्रम में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। कबड्डी, वालीबॉल व रस्साकसी की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कबड्डी में वंश की टीम विजेता व कार्तिक की टीम उपविजेता रही। वालीबॉल में हिमांशु की टीम विजेता व दीपक की टीम उपविजेता रही। रस्साकशी में आशीष की टीम विजेता व हिमांशु की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर मनमोहन गोयल ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। जाट कॉलेज में भी हॉकी मैच खेलकर मेजर ध्यानचंद के जन्मोत्सव को मनाया गया। मैच सैनी स्कूल और हीरोज की टीम के बीच हुआ। हीरोज 2-0 से विजेता रहा। मुकाबले के दौरान जाट संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, जिला हॉकी एसोसिएशन के महासचिव किशन सिंह सैनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें