42-वैश्य महिला महाविद्यालय में फेयरवेल पार्टी में मौजूद पदाधिकारी व छात्राएं। स्रोत : काॅलेज
रोहतक।
वैश्य महिला महाविद्यालय की फेयरवेल पार्टी में स्टार ऑफ द बैच का खिताब वंशिका को मिला। मिस दिवा तनीषा, मिस ओवर एक्टर यविका, मिस एलीगेंट स्वाति और मिस ग्लैमरस तनु बनीं। इस दौरान प्राचार्या डॉ. रश्मि गुप्ता ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वेलफेयर सेल की कन्वीनर डॉ. वैशाली गुप्ता ने छात्राओं के साथ बिताए गए पलों को याद किया। कार्यक्रम में निर्णायक (जज) के रूप में डॉ. अंजना बंसल एवं डॉ. प्रतिविन्ध्या उपस्थित रहीं। डॉ. कंवलजीत कौर , डॉ. सुजाता, डॉ. सरोज जैन, डॉ. श्वेता कक्कड़, डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. श्वेता एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।