05सीटीके13... एमडीयू में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता भाग लेते रोहतक व झज्जर के खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। एमडीयू के सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को वैश्य कॉलेज रोहतक ने सैनी कॉलेज को 4 रन से हराया है। वहीं जाट काॅलेज ने राजकीय कॉलेज झज्जर को 119 रन से हराकर बड़ी जीत हासिल की है। शुक्रवार को एमडीयू के खेल प्रांगण में इंटर कॉलेज पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का एमडीयू के पूर्व स्टार क्रिकेट खिलाड़ी योगेश राठी ने शुभारंभ किया। योगेश राठी विजी ट्रॉफी और इंटर यूनिवर्सिटी में एमडीयू का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय लिया और फिटनेस के टिप्स दिए। एमडीयू खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने बताया कि शनिवार को हिंदू कॉलेज सोनीपत और अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के बीच मैच होगा।