09...वैश्य महाविद्यालय में आयोजित जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता छा
रोहतक। वैश्य महाविद्यालय ने जिलास्तरीय रोड सेफ्टी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता जिले के इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च के सभागार में आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों की टीमों ने भाग लिया। वैश्य शिक्षण संस्था के प्रधान विकास गोयल एवं कोषाध्यक्ष पवन मित्तल खरकिया ने विद्यार्थियों को बधाई दी। प्राचार्य डॉ. फूल सिंह यादव ने कहा कि वैश्य महाविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को भी विशेष महत्व देता है। रोड सेफ्टी क्लब की समन्वयक गीता गुप्ता ने बताया कि जिला स्तर पर विजेता रही महाविद्यालय की टीम अब आगामी रेंज स्तर की रोड सेफ्टी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेगी। संवाद