24सीटीके13...वैद्य केसरदास सेवा समिति की ओर से आयोजित जांच शिविर में जांच करते डाक्टर। स्रोत:आ
वैद्य केसर दास सेवा समिति की तरफ से रविवार को वैद्य केसर दास लैब में सामान्य अस्पताल के सहयोग से आयुर्वेदिक हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। समिति के संचालक राजेश सिंधवानी ने कहा डॉ. मंदीप दांगी, संदीप गहलोत, डॉ. प्रमोद कुमार और एएनएम नीलम, सविता व लैब टेक्नीशियन नेहा ने 176 मरीजों की फ्री जांच की। शिविर में ज्यादातर मरीजों को पथरी, खांसी, शुगर, जुकाम, बुखार और बवासीर के मरीज मिले हैं। इस मौके पर विनोद जुनेजा, संजीव सचदेवा, जय सिंधवानी, गुलशन बत्रा, अश्वनी चुघ, आकाश सिंधवानी, बीरबल सचदेवा, हरीश वर्मा मौजूद रहे। संवाद