13सीटीके16...एमडीयू में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से हाथ मिलते खेल निदेशक प्रो
रोहतक। एमडीयू के सरदार वल्लभ भाई स्टेडियम में क्रिकेट की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता चल रही है। रविवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच डीएवी काॅलेज फरीदाबाद और यूटीडी एमडीयू के बीच और दूसरा मैच हिंदू कॉलेज सोनीपत और पंडित नेकीराम काॅलेज के बीच हुआ। पहले मैच में यूटीडी एमडीयू की टीम ने टॉस जीतकर 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 201 रन बनाए। यूटीडी के रोहित ने 63 गेंद पर 104 रन बनाए और गौरव ने 11 बॉल पर 34 रन की एक आतिशी पारी खेली। डीएवी कॉलेज के हर्ष ने चार ओवर में 52 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में डीएवी फरीदाबाद की टीम 19.4 ओवर में 100 रन पर ऑल आउट हो गई। यूटीडी के अदित राठी ने तीन ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट और जतिन ने तीन ओवर में सात रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं दूसरे मैच में पंडित नेकीराम कॉलेज ने टॉस जीतकर 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 158 रन बनाए। जवाब में हिंदू कॉलेज की टीम 66 रन पर ऑलआउट हो गई। खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने टॉस करवाकर मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एमडीयू के क्रिकेट कोच मुकेश गोयल, डॉ. नरेंद्र, डॉ. तेज पाल, डॉ. धर्मेंद्र कादयान और मंदीप हुड्डा सहित कई गणमान्य कोच उपस्थित रहे।