फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मंदिर की दुकान को लेकर हंगामा, एनआरआई महिला के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जनता काॅलोनी में मंदिर की दुकान को लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि अमेरिका से आई महिला रेखा शर्मा ने बाहरी लोगों के साथ मिलकर न केवल दुकान की दीवार तोड़ दी, बल्कि सामान भी चुरा लिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। भीड़ ने बाहरी लोगों को खदेड़ दिया। इस संबंध में शिवाजी काॅलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जनता काॅलोनी निवासी दर्शना देवी ने दी शिकायत में बताया कि श्रीभगवान वर्मा ने 20 साल पहले माता मंदिर की दुकान किराये पर ली थी। श्रीभगवान वर्मा बीमार हो गए हैं और परिवार के साथ दिल्ली में रहने लगे हैं। उन्होंने उसे दुकान सौंपी है। अमेरिका से एक महिला रेखा शर्मा आई है, जो अलग से गठित समिति का खुद को उप प्रधान बता रही हैं। पहले उन्होंने मंदिर में ऊपर कमरा बनवा लिया। अब दुकान पर निगाह है।
रविवार दोपहर करीब दो बजे महिला एक शांति पंडित के साथ आई। बाहर से युवक बुलाकर न केवल दुकान की दीवार तुड़वा दी, बल्कि सामान भी चोरी किया गया है। जब उसके परिजनों ने रोका तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी महिला सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला के पक्ष में आए एनजीओ के पदाधिकारी से धक्का-मुक्की, पार्षद का भाई बोलकर छुड़वाया पीछा
हंगामे के बीच एक एनजीओ के पदाधिकारी संजय खुराना भी मौके पर पहुंच गए। पार्षद प्रतिनिधि देवेंद्र नारा ने उन्हें महिला के साथ आया मानकर बाहर बुलाया। उससे कहा गया कि उनके वार्ड में शांति भंग करने की जरूरत नहीं है। किसी को दबंगई नहीं करने देंगे। जब संजय खुराना ने कहा कि वे पार्षद प्रतिनिधि अशोक खुराना के छोटे भाई हैं तब उन्हें छोड़ा गया।

मंदिर की एक कमेटी है, जिसके सुभाष गुप्ता उर्फ काका प्रधान हैं। कमेटी में 31 गणमान्य लोग हैं। महिला ने पांच लोगों की खुद ही कमेटी बना ली है। ऐसे किसी मनमानी नहीं चलने देंगे। मामले को डीसी अजय कुमार व एसपी हिमांशु गर्ग से मिलेंगे।
विज्ञापन

देवेंद्र नारा, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 18

घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इसके बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देशराज, थाना प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें