संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग-ए और बीपीएल योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को उपस्थिति के आधार पर छात्रवृति दी जाती है। इसके दूसरे क्वार्टर से संबंधित विद्यार्थियों का डाटा 20 अक्तूबर तक अपडेट करने का निर्देश स्कूलों को निर्देश दिया गया है।
इसके संबंध में शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग-ए और बीपीएल स्कीम के तहत वन स्कूल एप पोर्टल पर छात्रवृत्ति के दूसरे क्वार्टर से संबंधित डाटा (उपस्थिति व हाजिरी) के आधार पर 20 अक्तूबर तक अपडेट कर भेजें, ताकि समय रहते सभी पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृति वितरित की जा सके।
स्कूलों के मुखिया को आदेश दिए गए हैं कि वन स्कूल एप पोर्टल पर 20 अक्टूबर तक सभी पात्र छात्र व छात्राओं का डाटा उपस्थिति व हाजिरी अपडेट करें। यदि किसी विद्यालय द्वारा छात्र उपस्थिति अपडेट नहीं की जाती है तो उसके लिए विद्यालय का मुखिया स्वयं जिम्मेदार होंगे और पोर्टल पुनः नहीं खोला जाएगा। वन स्कूल एप पोर्टल 20 अक्टूबर तक पोर्टल कार्यवाही में रहेगा। यदि अपडेट करते समय किसी प्रकार की तकनीकी खराबी आती है तो उसके लिए दिए गए (हेल्प लाइन नं. 01725049801) पर संपर्क करें।