रोहतक। लाढ़ौत रोड स्थित नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल में आयोजित 30वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्य अभियंता एस के चावला रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष तथा हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने शिरकत की।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों के जिला स्तरीय मुकाबलों में कुल 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी विजेता और रनरअप खिलाड़ियों को मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथि और जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी दीपक को भी उनकी उपलब्धियों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन सत्र में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजेंद्र मलिक, सचिव उमेद शर्मा, कोऑर्डिनेटर रितेश दलाल, हरिओम चंदेल, गिरीश सैनी, हेमंत आनंद, गुलशन बजाज, ऋषिराज, नीरज मलिक, पवन सोलंकी, पुलकित बेरवाल व नवयुग बैडमिंटन एकेडमी के संचालक सुरेश देसवाल मौजूद रहे।
यह रहे परिणाम
- गर्ल्स सिंगल्स के फाइनल मैच में उन्नति हुड्डा ने कनिका को 21-12, 21-17 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
- ब्वॉयज सिंगल्स के फाइनल में गौतम ने 21-17, 21-11 से रमन को हराया।
- अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में कनिका ने गरिमा को 21-14, 21-18 से हराया।
- अंडर-17 गर्ल्स सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में गरिमा कुंडू ने दिव्यांशी को 21-12, 21-13 से हराया।
- अंडर-15 गर्ल्स सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में गरिमा कुंडू ने सीरत को 21-11, 21-16 से हराया।
- अंडर-15 गर्ल्स डबल्स के फाइनल मुकाबले में गरिमा व गीत की जोड़ी ने भूमिका व शाइना की जोड़ी को 24-22, 17-21, 21-10 से हराया।
- अंडर-19 गर्ल्स डबल्स के फाइनल मैच में चितवन व सीरत की जोड़ी ने गरिमा व वेदिका को 21-19, 21-17 से हराया।
- अंडर-15 ब्वॉयज सिंगल्स के फाइनल में वेदांत ने पार्थ को 21-19, 21-11 से हराया।
- अंडर-17 ब्वॉयज सिंगल्स के फाइनल में अंकित ने वंश को 21-7, 21-7 से हराया।
- अंडर-19 ब्वॉयज सिंगल्स के फाइनल में हर्ष आनंद ने रिदम को 21-8, 21-13 से हराया।
- अंडर-15 ब्वॉयज डबल्स के फाइनल मैच में जयवर्द्धन व वेदांत की जोड़ी ने कवनदीप व प्रिंस को 21-12, 13-21, 21-13 से हराया।
- अंडर-17 ब्वॉयज डबल्स के फाइनल मुकाबले में अनमोल व सरवर की जोड़ी ने मोहित व वंश को 24-22, 23-21 से हराया।
- अंडर-19 ब्वॉयज डबल्स के फाइनल में अंशुल व सन्नी ने हर्ष आनंद व हर्ष को वॉक ओवर में जीत प्राप्त की।
- अंडर-15 मिक्सड डबल्स के फाइनल में वेदांत व सीरत ने 21-15, 21-16 से कवनदीप व मनस्वी को हराया।
- अंडर-17 मिक्सड डबल्स के फाइनल में यश व मेघा ने 21-12, 21-13 से कप्तान व अर्शिता को हराया।
- अंडर-19 मिक्सड डबल्स के फाइनल में हर्ष व कनिका ने 21-13, 22-20 से सन्नी व मनस्वी को हराया।
- मेंस डबल्स के फाइनल में अंशुल व अमन ने आर्यन व पंकज को हराया।
- मिक्सड डबल्स के फाइनल में अंशुल व चितवन ने 21-17, 19-21, 21-19 से अमन व कनिका को हराया।