फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पर्यटन के क्षेत्र में कॅरिअर की असीम संभावनाएं

विज्ञापन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग में विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य में-
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के इतिहास और पुरातत्व विभाग में वीरवार को विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा में विरासत संरक्षण विषय पर एक्सपर्ट टॉक कार्यक्रम हुआ। हरियाणा राज्य की मूर्त और अमूर्त विरासत के बारे में जागरूकता और संवेदनशीलता पैदा करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

पुरातत्व और संग्रहालय विभाग हरियाणा के सहयोग से आयोजित इस एक्सपर्ट टॉक कार्यक्रम में हेरिटेज कंसल्टेंट विनित भनवाला ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने हरियाणा की बावड़ियों या बावली पर बात की और इन संरचनाओं के सामने आने वाली समस्याओं और मुद्दों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 19वीं सदी की रिपोर्टों से पता चलता है कि प्रदेश में कई बावली मौजूद हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से उनमें से कई खो गई हैं या उन पर अतिक्रमण कर लिया गया है। विनीत भनवाला ने इन संरचनाओं को पर्यटक स्थलों के रूप में बनाए रखने और बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से की जा रही संरक्षण गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर प्राध्यापक डाॅ. मोनिका, डाॅ. मीनाक्षी, डाॅ. बीरबल कौशिक, डाॅ. स्नेहलता समेत विभाग के शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें