फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। गांव खैरडी से सैंपल जाने वाले रास्ते पर रेलवे फाटक के नजदीक खेतों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। घटना की सूचना पाकर पुलिस व एफएसएल टीम डॉ. सरोज दहिया मौके पर पहुंची व शव की जांच की। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में मृतक शराबी किस्म का व्यक्ति दिखाई दे रहा था। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं दिखाई दिए। शुक्रवार को अलसुबह खेतों में काम करने वाले किसानों ने देखा कि सड़क किनारे एक खेत में युवक की लाश पड़ी हुई हैं। इसके बाद गांव वालों ने पहचान करने की कोशिश की परंतु ग्रामीणों के अनुसार मृतक बाहर का दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई के शवगृह में रखवाया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें