49-स्वास्थ्य विज्ञान विवि में व्याख्यान के दौरान उपस्थित सदस्य। स्रोत: पीजीआई
रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय व मेडिविजन ने शुक्रवार को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर स्वस्थ एवं सार्थक विद्यार्थी जीवन विषय पर व्याख्यान आयोजित किया। कुलपति एचके अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई जरूरी है पर विश्वविद्यालय जीवन सर्टिफिकेट से कहीं बड़ा है। इस दौरान कुलसचिव रूप सिंह, निदेशक एसके सिंघल, हरनीत सिंह, अंशुल सिंह, श्रुति व अन्य उपस्थित रहे। संवाद