04सीटीके33...प्रथम जलघर पर स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद हरियाणा पीडब्ल्यूड
रोहतक। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन कार्यकर्ता की बैठक प्रथम जलघर में यूनियन कार्यालय में हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला प्रधान कुलदीप अहलावत ने की। सम्मेलन का संचालन शाखा सचिव कृष्ण शर्मा ने किया। कार्यकर्ता में मुख्य रूप से चेयरमैन रणबीर दलाल व वरिष्ठ उपप्रधान जिले सिंह भडाना ने शिरकत की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांगों को पूरा कराने के लिए 25 जुलाई को जनस्वास्थ्य मंत्री का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर ब्रांच प्रधान राजेंद्र नांदल, जिला सचिव बृजराज, ब्रांच उपप्रधान अमरजीत, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र, प्रदीप, विकास, सत्यवान, मनोज, पवन, सोनू व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद