15महम01... महम में लोगों से मिलते राज्य सभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा। संवाद
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि एक तरफ बेरोजगारी देश में सबसे बड़ा मुद्दा है, दूसरी तरफ भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में इसका कोई जिक्र नहीं किया। इतना ही नहीं, प्रदेश को भाजपा सरकार ने दूसरे देशों व राज्यों में मजदूर भेजने वाला लेबर चौक बना दिया है। हुड्डा सोमवार को कार्यक्रम में शामिल होने महम पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी पर नकेल कसने के लिए बीजेपी के पास कोई रोडमैप नहीं है जबकि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पहले ही साल 30 लाख पक्की नौकरियां देने का वादा किया है। प्रदेश में सरकारी विभागों में खाली पड़े 2 लाख पदों को सरकार आने पर भरा जाएगा। बेरोजगारी में प्रदेश नंबर वन हो गया है, जबकि भाजपा सरकार लगातार पक्की नौकरियों को खत्म कर रही है। बिना किसी मेरिट, बिना किसी पेपर, बिना आरक्षण और बिना भर्ती प्रक्रिया के युवाओं को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में लगाया जा रहा है। कौशल निगम एक ऐसा डिजिटल लेबर चौक है, जहां युवाओं को उनके काम के मुताबिक दिहाड़ी जितना वेतन भी नहीं मिलता। कम वेतन और बिना किसी जॉब गारंटी के युवाओं का शोषण किया जा रहा है।
इस मौके पर बलराम दांगी व अन्य कांग्रेसी भी मौजूद रहे।