फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही : बजरंग गर्ग

Wed, 31 Jul 2024 04:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
30jjrp03 झज्जर व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग पत्रकार वार्ता करते हुए।   संवाद
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष और हरियाणा कान्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश में व्यापार और उद्योग पिछड़ता जा रहा है। इस कारण हरियाणा में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। भाजपा सरकार ने 10 साल के कार्यकाल में व्यापारी और आम जनता पर नए-नए टैक्स लगाकर व टैक्सों में बढ़ोतरी करके जनता पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है।
विज्ञापन

कहा कि इस कारण देश और प्रदेश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। बजरंग गर्ग मंगलवार को निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि व्यापारी व उद्योगपतियों की समस्याओं पर विचार करने के लिए 11 अगस्त को व्यापारियों का राज्यस्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन पानीपत में होगा। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदय भान करेंगे।
गर्ग ने कहा कि बेरोजगारी के कारण आज हरियाणा अपराध का अड्डा बन गया है। व्यापारी व आम जनता भय के साए में जी रही है। हरियाणा में हर रोज व्यापारी और आम जनता के साथ लूटपाट, फिरौती, अपहरण, हत्याओं की वारदात हो रही है। जो सरकार व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा ना कर सके उस सरकार को किसी प्रकार का टैक्स लेने का अधिकार नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर व्यापार मंडल जिला प्रधान सुभाष गुज्जर, वरिष्ठ उप प्रधान वीरेंद्र दरोगा, उप प्रधान राव सतराम नंबरदार, महासचिव धर्मेंद्र सैनी, सचिव तुलसी अग्रवाल, सचिव टोनी सैनी, स्वर्णकार संघ के प्रदेश उप प्रधान जयपाल लंबा, व्यापार मंडल प्रदेश युवा सचिव भरत सोनी, प्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र कौशिक, पूर्व पार्षद शीशपाल मलिक, महासचिव अश्विनी पाहवा, प्रेम पोपली मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें