19jjrp07 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान माछरौली , झज्जर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला
झज्जर। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान माछरौली में ई-कंटेंट की पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। डायट प्रधानाचार्य बीपी राणा, मुकेश कुमार समन्वयक, डॉ. जितेंद्र कुमार देशवाल व डॉ. निर्मल गुलिया और डायट फैकल्टी सुनील कुमार की अध्यक्षता में नई तकनीक की बारीकियों को समझा। शिक्षकों ने प्रौद्योगिकी के नये टूल्स जैसे कैनवा, प्लाइओ, प्रेजी, काइनमास्टर ओबीएस, क्वाइजीज, ई कंटेंट बनाना और साइबर सुरक्षा के बारे में सीखा। इसका प्रयोग करके शिक्षक पढ़ाने के तरीकों को और बेहतर बना सकते हैं। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर्स पवन कुमार, संदीप कुमार, सोमबीर बेनीवाल, भूपेन्द्र सिंह, सीमा, हिमानी, महेश कुमार, बिजेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा। संवाद