फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विधायक आदर्श नगर ग्राम योजना के तहत दो करोड़ से बनेंगी गलियां

विज्ञापन
विधायक भारत भूषण बतरा। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। विधायक आदर्श नगर ग्राम योजना के तहत शहर में दो करोड़ की राशि से गलियां बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने योजना को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने बताया कि नगर निगम एरिया में 16 स्थानों पर उक्त राशि से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसमें वार्ड 20 के कमला नगर (जय गुरुदेव स्कूल रोड और कुछ अन्य) में 3.62 लाख की लागत से सीसी की सड़क, एकता कॉलोनी में परमानंद किराना स्टोर के पास 5.85 लाख में लागत से सड़क व चौगान माता मंदिर के पास 4.87 लाख की लागत से आईपीबी गली का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, 2.7 लाख की लागत से माॅडल टाउन स्थित सोम स्वीट्स के सामने गुरु कृपा मार्केट तक सड़क बनेगी। इसी तरह 5.35 लाख की लागत से वार्ड 14 गांधी कैंप में सीसी सड़क का निर्माण होगा। 8.50 लाख की लागत से पाड़ा मोहल्ला में पटवार खाने और राम जानकी मंदिर के निकट सड़क बनाई जाएगी। इसके साथ ही 18.11 लाख रुपए की लागत से वार्ड 5 में कबीर कॉलोनी की एससी चौपाल में हॉल का निर्माण होगा। वार्ड 6 की रविदास धर्मशाला के निर्माण कार्य में 4.05 लाख की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 25.05 लाख की लागत से कोर्ट परिसर में नए शौचालय का निर्माण होगा। इसी कड़ी में 9.5 लाख की लागत से वार्ड 13 के विकास नगर और 3.61 लाख रुपए की लागत से न्यू राजेंद्र कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य होंगे। इसके साथ ही 20. 35 लाख रुपए की राशि से हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 1 वार्ड 11 में सड़कों की मरम्मत होगी। 24.93 लाख रुपए की राशि से सेक्टर 14 का जो इलाका नगर निगम के अंदर आता है,वहां पैचवर्क का कार्य होगा। इसके साथ ही 7.64 लाख रुपए से सेक्टर 14 में ही पार्क के साथ और ग्रीन बेल्ट के साथ टाइल लगाई जाएगी। विधायक भारत भूषण बत्तरा ने कहा कि 20.67 लाख रुपए से वार्ड 13 में सीसी सड़क और 38.60 लाख रुपए की लागत से वार्ड आठ में चौधरी रन सिंह लेन किशनपुरा में इंटरलॉकिंग का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें