फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जसिया ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर बाइक पर गिरा ट्राला, युवक की मौत

विज्ञापन
जसिया के पास दुर्घटना के बाद सड़क पर पडा ट्रक । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जसिया गांव के पास रोहतक-पानीपत राजमार्ग पर एक ट्राला अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर बाइक पर पलट गया। ट्राले के नीचे दबने से बाइक सवार युवक खेड़ी साध निवासी 23 वर्षीय सुनील की मौके पर मौत हो गई, जबकि गांव पेटवाड़ निवासी 24 वर्षीय युवती भावना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीरावस्था में पीजीआईएमएस में दाखिल कराया गया है। सदर पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। खेड़ी साध निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एनजीओ में कार्य करता है। रविवार सुबह नौ बजे निजी कार्य से गोहाना की तरफ जा रहा था। उसके गांव का युवक सुनील बाइक पर अपनी परिचित युवती 24 वर्षीय भावना के साथ गोहाना जा रहा था। रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन के ऊपर बने ओवरब्रिज पर गोहाना की तरफ से आ रही ट्राला अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया। इसके बाद दूसरी दिशा में आकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया।
विज्ञापन

गोहाना की तरफ जा रहे बाइक सवार सुनील व भावना उसकी चपेट में आ गए। भावना उछलकर दूर जा गिरी, जबकि सुनील सड़क किनारे ग्रिल पर जा गिरा। सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि भावना को तत्काल पीजीआईएमएस में दाखिल कराया गया। मामले की सूचना पाकर सदर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद ट्राले को सड़क के बीचोंबीच से क्रेन की मदद से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें