फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधाएं शुरू, मरीजों को राहत

Fri, 15 Mar 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सिविल अस्पताल में डेढ़ माह तक बंद रही अल्ट्रासाउंड सुविधाएं दोबारा से शुरू हुई। रेडियोग्राफर चिकित्सक की ओर से ली गई चाइल्ड केयर लीव पर जाने के कारण अस्पताल में सुविधाएं बंद रही। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो हफ्ते के लिए विद्यार्थियों को अल्ट्रासाउंड के लिए डयूटी पर बैठाया गया, जिस कारण मरीजों को कुछ दिन की राहत महसूस हुई।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में फरवरी के दूसरे हफ्ते में अल्ट्रासाउंड सुविधाएं बंद हो गई थी। जिस कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए पीजाआई व निजी अस्पतालों में चक्कर लगाने पड़े। सुविधाएं बंद रहने के पंद्रह दिन बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेडियोलॉजी विभाग के मेडिकल विद्यार्थी को बारह दिन के लिए डयूटी पर बैठाया गया। उसके बाद दोबारा सुविधाएं पंद्रह दिन के लिए बंद रही। अस्पताल में सोमवार से रेडियोग्राफर चिकित्सक के लौट आने से सुविधाएं शुरू हुई है।

वर्जन :
एक दिन में अल्ट्रासाउंड के 90 से 110 मरीज आते हैं। एक रेडियोग्राफर के लिए इतने मरीजों को लगातार देखना भी मुश्किल रहता है। इसी कारण तीन माह पहले ही चिकित्सा अधिकारी की ओर से लिखित में मुख्यालय में अस्पताल के लिए एक और रेडियोग्राफर की मांग भेज दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रीटा गोयल, अल्ट्रासाउंड चिकित्सक, रेडियोग्राफर, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें