रोहतक। उच्च शिक्षा पाने के लिए कॉलेज में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों का इंतजार आज शुक्रवार को समाप्त होगा। उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश के कॉलेज में यूजी कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया के तहत पांच जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी करेगा। इसके बाद विद्यार्थी अपनी फीस जमा कराकर कक्षा में प्रवेश पा सकेंगे। इसके लिए दस्तावेजों की जांच का काम पूरा हो चुका है।
कॉलेजों में प्रवेश को लेकर उच्च शिक्षा विभाग शुक्रवार को पहली मेरिट सूची जारी करेगा। इसके लेकर आवेदन के बाद से विद्यार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत इस वर्ष प्रदेश के 1,39,785 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इनमें से प्रदेश के 1,30,127 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। मेरिट सूची में नाम दर्ज कराने वाले विद्यार्थी नौ जुलाई तक अपनी फीस जमा कराकर सीट सुरक्षित कर सकते हैं। इसके बाद 10 जुलाई को दूसरे राउंड की काउंसिलिंग होगी। जबकि 11 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
जिले के 14 कॉलेजों में हैं 12,848 सीटें
ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत जिले के 14 सरकारी व गैर सरकारी कॉलेजों में करीब 20 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि सीटें 12,848 हैं। इन सीटों के लिए हरियाणा व केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 12वीं में पास हुए 15,240 विद्यार्थियों के अलावा आसपास के जिलों के विद्यार्थियों ने भी आवेदन किया है। मेरिट सूची हाई रहेगी।
शहर के मुख्य कॉलेजों की सीटों का ब्यौरा
कॉलेज सीटें
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय 2160
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय 2380
अखिल भारतीय जाट सूरमा मेमोरियल महाविद्यालय 2520
महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय 1458
श्री लाल नाथ हिंदू महाविद्यालय 1490
गौड़ ब्राह्मण डिग्री महाविद्यालय 1240
वैश्य डिग्री महाविद्यालय 780
वैश्य महिला महाविद्यालय 680
सैनी को-एजुकेशन डिग्री महाविद्यालय 500
राजकीय महाविद्यालय सांपला 320