फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहीं छात्रा उदिता को किया सम्मानित

विज्ञापन
55-रोहतक के विश्ववारा कन्या गुरुकुल रुड़की में छात्रा उदिता को सम्मानित करते आर्य प्रति​नि​धि व
विज्ञापन
रोहतक। विश्ववारा कन्या गुरुकुल रुड़की की कक्षा 12वीं की छात्रा उदिता आर्या हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही थीं। बुधवार को गुरुकुल में सम्मानित किया गया। समारोह में सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि गुरुकुल केवल शिक्षा के केंद्र नहीं बल्कि संस्कार, सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज को नई दिशा दे रही हैं। गुरुकुल की संचालिका एवं पद्मश्री सम्मानित आचार्य डॉ. सुकामा, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, मानव सेवा प्रतिष्ठान दिल्ली के प्रधान चंद्र देव शास्त्री, सोमदेव शास्त्री, सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. विवेकानंद शास्त्री व उदिता आर्या के दादा योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें