31jjrp14गांव डावला में कार्यक्रम के दौरान सरदार उधम सिंह का बलिदान दिवस मनाते हुए इंडियन जाग
झज्जर। शहीद सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस पर गांव डावला में इंडियन जागृति मंच के सदस्यों द्वारा याद किया गया। इस अवसर पर मंच के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष चैनसुख गुरहिया ने बताया कि 13 अप्रैल 1919 में जब जलियांवाला बाग कांड के समय उधम सिंह वहीं पर मौजूद थे। उन्होंने जरनल डायर करतूत देखकर बाग की मिट्टी हाथ में लेकर प्रण लिया था कि इस जनरल डायर को मारकर बदला जरूर लूंगा। उन्होंने इंग्लैंड में जाकर 13 मार्च 1940 के दिन जनरल डायर की लंदन में एक पब्लिक मीटिंग के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी। वहां से भागे भी नहीं इनके ऊपर अंग्रेजों ने मुकदमा चलाया। 31 जुलाई 1940 को उधम सिंह को फांसी दे दी गई और जेल में ही इनको दफना दिया। इस दौरान सुखबीर सिंह, श्रीभगवान, अनूप सिंह, सोनू, राजवीर, नरेश गुरहिया उपस्थित रहे। संवाद