रोहतक। शहर के पावर हाउस चौक पर एक कार ने यू-टूबर की कार को टक्कर मार दी। इससे उसकी कार सड़क किनारे खड़ी पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 112 की गाड़ी से टकरा गई। टक्कर में यू-टूबर व पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त गई। इस संबंध में पीजीआई थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक गोहाना रोड स्थित प्रवेश नगर निवासी लवकुश दहिया ने दी शिकायत में बताया कि यू-टूबर के तौर पर कार्य करता है। दो दिन पहले वह दिल्ली अपने कैमरामैन के साथ जंतर-मंतर पर गया था। रात 11 बजे जब वापस रोहतक पावर हाउस चौक पर पहुंचा तो एक कार चालक ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। उसकी गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़ी पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 112 की गाड़ी से टकरा गई। जबकि उसकी गाड़ी को टक्कर मारने वाली गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पीजीआई थाने में केस दर्ज किया गया है।