फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने सेे बोल्ट निकला, मिस्त्री के सिर में लगा, मौत

Tue, 23 Jun 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हवा भरते समय टायर फटने से उसमें से निकले बोल्ट के सिर में लगने से मिस्त्री की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में ब्राह्मणवास निवासी 25 वर्षीय राधे की मौत हो गई।

राधे भिवानी फाटक के नजदीक लाकड़ा टायर रिसोल दुकान पर पिछले सात साल से काम करता था।

सोमवार शाम को एक टायर की मरम्मत करने के बाद जब राधे उसमें हवा भर रहा था तो अचानक टायर फट गया। टायर फटने से उसमें लगे बोल्ट राधे के सिर में घुस गए। हादसे के बाद दुकानदारों में अफरातफरी मच गई।

तभी आसपास के लोगों की मदद से राधे को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया। यहां रात करीब आठ बजे उपचार के दौरान राधे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें