फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: भालौठ सब ब्रांच नहर के तेज बहाव में बह गए दो युवक, नहीं लगा सुराग, तलाश जारी

Mon, 22 Aug 2022 11:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

परिजनों को घटना का पता लगा तो नहर पर तलाश अभियान शुरू हुआ। देर शाम तक भी सुराग नहीं लगा। मायना गांव तक नहर खंगाली गई। इसके बावजूद दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
नहर में बहे राहुल और हिमांशु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक शहर के बाहर झज्जर रोड पर बीएसबी (भालौठ सब ब्रांच) नहर के तेज बहाव में सोमवार शाम दो युवक बह गए। नहर में नहाने उतारा वकील का बेटा व उसका दोस्त पानी के बहाव में ऐसे बहे कि दोबारा किसी को नजर नहीं आए। हालांकि देर शाम तक उनकी तलाश में नहर पर परिजनों ने तलाश अभियान भी चलाया, मगर दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लगा। 

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता सतबीर कल्सन ने बताया कि उनका बेटा राहुल कल्सन अपने सुनारिया चौक निवासी दोस्त हिमांशु के साथ नहर पर नहाने गया था। राहुल का चचेरा भाई हैप्पी भी उनके साथ गया था। वह नहर में नहीं उतरा था। उसी ने दोनों को नहर में बहते देखा। इस बारे में उसने फोन पर बताया तो सभी मौके पर पहुंचे।

इस बारे में प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। अपने स्तर पर अधिवक्ता साथियों के साथ नहर पर जांच अभियान चलाया। इसके तहत मायना गांव तक नहर खंगाली। इसके बावजूद दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन




जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान उमेश भारद्वाज ने कहा कि दो युवक नहर में बह गए। इनकी तलाश में पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। प्रशासन की ओर से देर शाम तक कोई मदद नहीं मिली। परिवार के सदस्य खुद परेशान होते रहे।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे परिजन।

नहर किनारे पैदल दौड़ते भागते परिजनों ने अपने स्तर पर उन्हें तलाशने का प्रयास किया। राहुल बीए करने के बाद एमए की तैयारी कर रहा था। इसके लिए आवेदन भी किया था। नहर में पानी का बहाव कम होने पर ही युवकों की तलाश आसान हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें