रोहतक। जिले में शनिवार को सरपंच व पंच चुनाव से एक दिन पहले सीआईए द्वितीय ने दो युवकों सुनारिया निवासी अंकित उर्फ मास व झज्जर के गांव बिरधाना निवासी सतेंद्र उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
सीआईए द्वितीय प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन जाखड़ ने बताया कि पुलिस ने सोनीपत रोड पर बोहर गांव के नजदीक पुल के पास एक युवक को बोहर की तरफ से पैदल आते हुए शक के आधार पर काबू किया। पूछताछ करने पर युवक की पहचान सुनारिया निवासी अंकित उर्फ मास के तौर पर हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। वहीं, झज्जर रोड पर मायना गांव के फ्लाईओवर के पास झज्जर जिले के गांव बिरधाना निवासी सतेंद्र उर्फ मोनू को काबू किया। उसके पास भी एक देसी कट्टा बरामद हुआ है।