फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक व देसी पिस्तौल समेत दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने चोरी की बाइक व देसी पिस्तौल समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इन्हें अदालत में पेश किया। यहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी एवीटी स्टाफ एसआई गोर्धन सिंह ने बताया कि एएसआई अनिल के नेतृत्व में टीम हुडा सिटी पार्किंग के पास गश्त पर थी। गश्त के दौरान सूचना मिली की चोरी की बाइक पर सवार युवक अवैध हथियार समेत घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक सवार युवकों को शक के आधार पर काबू किया। इनकी पहचान बलियाना निवासी साहिल व इस्माईला निवासी नवीन उर्फ मुन्ना के रूप में हुई। तलाशी लेने पर नवीन उर्फ मुन्ना के पास से एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। बाइक के संबंध में युवक कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। आरोपियों से मिली बाइक जांच में चोरी की पाई गई। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी राजेंद्र के खिलाफ चोरी, एनडीपीएस के करीब 10 मामले व साहिल के खिलाफ चोरी का एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें