फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर रोड टी-प्वाइंट व दुर्गा भवन मंदिर के बीच दो पहिया वाहनों को मिलेगी पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नागरिकों को व्यस्त बाजारों के समीप टू व्हीलर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए स्थानीय झज्जर रोड के टी प्वाइंट से दुर्गा भवन मंदिर तक एलिवेटेड रोड के नीचे दो पहिया वाहनों की पार्किंग का कार्य शुरू हो गया है। शीघ्र ही लोगों को यहां पर पार्किंग की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड के नीचे डिवाइडर हटाकर पार्किंग बनाई जा रही है। जिला प्रशासन ने सुगम आवागमन के दृष्टिगत यातायात प्रबंधों में भी बदलाव किया है। यह जानकारी उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने दी। उपायुक्त ने जारी प्रेस बयान में बताया कि झज्जर रोड टी प्वाइंट से दुर्गा भवन मंदिर तक सड़क पर केवल दो पहिया व तीन पहिया वाहन आ जा सकेंगे तथा सुबह नौ बजे से शाम आठ बजे तक चार पहिया वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि भिवानी व हिसार से दिल्ली की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन एलिवेटेड रोड के नीचे या ऊपर से आ जा सकेंगे। इसी प्रकार भिवानी व हिसार की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों को वाया झज्जर रोड से गुजरना होगा अथवा ऐसे वाहन एलिवेटेड रोड का उपयोग भी कर सकते हैं। झज्जर रोड टी-प्वाइंट से दुर्गा भवन मंदिर की ओर निर्धारित समय के दौरान हिसार व भिवानी रोड की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें