फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में नामांकन वापसी पर दो सुर: प्रदेश अध्यक्ष बोले- बुलाकर बात करेंगे, जांगड़ा ने बताया था संगठन का आदेश

Wed, 18 Sep 2024 01:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक/डिजिटल/सिरसा (हरियाणा)

सार

विधानसभा चुनाव में सिरसा से गोपाल कांडा के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी रोहतास जांगड़ा के नाम वापस लेने को लेकर भाजपा के अंदर ही सियासी माहौल गरम है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने जांगड़ा को तलब किया है। वहीं नामांकन वापसी में जांगड़ा के साथ अशोक तंवर भी थे और हलोपा को समर्थन की बात कही थी।
विज्ञापन
सिरसा से भाजपा प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में हर रोज नए समीकरण बन रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पार्टी में नेताओं में तालमेल की कमी भी दिख रही है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रोहताश जांगडा ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। नामांकन वापस लेकर उन्होंने कहा था कि पार्टी के आदेश से नामांकन किया था, पार्टी के आदेशा से वापस ले लिया।

विज्ञापन


वहीं मंगलवार को एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि गोपाल कांडा के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं है। पार्टी प्रत्याशी को बुलाकर पूछेंगे कि उन्होंने नामांकन वापस क्यों ले लिया। 
विज्ञापन

वहीं, भाजपा प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा ने नामांकन वापसी पर कहा था कि संगठन का आदेश है और कांग्रेस को हराना है। वहीं किसी को समर्थन देने के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली - फोटो : संवाद
रोहतक में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक सवाल के जवाब में बड़ौली ने कहा कि भाजपा का गोपाल कांडा से कोई गठबंधन नहीं है। पार्टी प्रत्याशी को बुलाया गया है। पूछा जाएगा कि उन्होंने नाम वापस क्यों ले लिया। इससे पहले भी टिकट वितरण से पहले नायब सैनी और मोहन लाल बड़ौली के सैनी के लिए विधानसभा क्षेत्र को लेकर अलग अलग सुर दिख चुके हैं। उस समय सैनी ने दावा किया था कि वह करनाल से चुनाव लड़ेंगे तो मोहन लाल बड़ौली ने लाडवा सीट बताई थी। 

चर्चा थी कि भाजपा हलोपा सुप्रीमो व प्रत्याशी गोपाल कांडा का समर्थन करेगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के इस्तीफे के कदम से सभी राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता तक इस कदम से हैरान हैं।

लाेकसभा चुनाव के दौरान अशोक तंवर का नामांकन दाखिल करवाते सीएम नायब सैनी, रणजीत सिंह, विधायक गोपाल कांडा व अन्य।
अशोक तंवर भी पहुंचे थे साथ
सोमवार को रोहताश जांगड़ा पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर के साथ निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और नामांकन वापस लिया था। रोहताश जांगडा ने कहा कि हाईकमान के आदेश पर उन्होंने यह फैसला लिया है। पार्टी किसका समर्थन करेगी और किसका नहीं, यह हाईकमान तय करेगा।

अशोक तंवर बोले- मतों का विभाजन रोकना जरूरी, हलोपा के समर्थन की कही बात
भाजपा नेता व पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कहा कि सिरसा विधानसभा सीट में मतों का विभाजन रोकना जरूरी है, ताकि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बने। पार्टी ने हमारे उम्मीदवार रोहताश जांगडा का नामांकन वापस करवाया है। उन्होंने कहा कि हलोपा प्रत्याशी गोपाल कांडा ने हमारी सरकार को पांच साल समर्थन दिया है। लोकसभा चुनाव में पार्टी और मुझे निजी तौर पर समर्थन दिया था। पार्टी के कार्यकर्ता गोपाल कांडा का समर्थन करेंगे और उन्हें मजबूत करने का कार्य करेंगे। इसके बाद भाजपा से टिकट की दावेदारी रखने वाले अमन चोपड़ा ने शायराना अंदाज में अपना दर्द बयां किया।

गोपाल कांडा - फोटो : X @kanda_mla
मैंने कोई भाजपा से समर्थन नहीं मांगा, इनेलो और बसपा से है गठबंधन : गोपाल कांडा
सिरसा के निरंतर बदल रहे राजनीतिक समीकरणों को लेकर सोमवार देर शाम को हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी गोपाल कांडा पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा से उन्होंने कोई समर्थन नहीं मांगा था। न ही भाजपा के नेताओं का कोई फोन आया है और न ही कोई आदमी मेरे कार्यालय में आया है। हलोपा का गठबंधन इनेलो और बसपा के साथ है। 

उन्होंने कहा कि वे दो दिन से कथा में व्यस्त थे। ऐसे में कई भ्रामक प्रचार उनके खिलाफ किए जा रहे हैं। लोग पुराने वीडियो अपलोड कर किसान विरोधी बता रहे हैं। आज भी गांवों में जाकर पूछ लो, कितना सम्मान किसान भाइयों का करते हैं। किसान हितैषी पार्टी इनेलो के साथ गठबंधन किया है। बसपा भी गठबंधन में हमारे साथ है। यह एक मजबूत गठबंधन है। जो कुछ लोगों को हजम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिरसा में बहन मायावती की रैली भी करवाएंगे और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का भी स्वास्थ्य ठीक हुआ तो जनता से मिलेंगे।

अभय चौटाला। - फोटो : @AbhaySChautala
गोपाल कांडा से बातचीत करेंगे, समर्थन लिया है तो आगे विचार करूंगा : अभय चौटाला
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा से दूर रहकर जो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, उन सब से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गोपाल कांडा को समर्थन दिया है, उसने लिया है या नहीं लिया है, यह देखने वाली बात है। इस पर जरूर विचार-विमर्श करेंगे। यूं तो कोई भी कुछ भी कह देगा। कल को कोई कांग्रेसी एक आध भाजपा के पदाधिकारी की जेब में पांच-दस रुपये डालकर कहलवा देगा कि अभय चौटाला को समर्थन दे दिया। यह सब बदनाम करने के लिए किया जाता है। इस मामले में गोपाल कांडा से बातचीत करूंगा। हलोपा नेता गोपाल कांडा कहेंगे कि बीजेपी से उन्होंने समर्थन लिया तो विचार करूंगा। बातचीत के बाद ही फैसला लूंगा।
विज्ञापन

सारे लोग पहले से ही एक, सब किसान विरोधी : गोकुल सेतिया
भाजपा प्रत्याशी के नाम वापस लेने पर कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया ने कहा कि सारे लोग पहले से ही एक थे। सभी किसान विरोधी है और किसानों के खिलाफ ही काम किए हैं। यह जनता को बरगलाने का कार्य कर रहे थे। भाजपा के साथ जुड़े कार्यकर्ताओं को तय करना है कि अब उन्हें आगे क्या करना है। भाजपा ने अपनी टीम पर ही विश्वास नहीं दिखाया। एक बुजुर्ग आदमी को पहले उम्मीदवार के तौर पर खड़ा किया। आज नाम वापस करवाकर उनका अपमान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें