फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विवि के दो छात्रों ने हितेश को जबरन लगाए थे नशीले इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मस्तनाथ विवि में पढ़ने वाले बी-फार्मेसी के 25 वर्षीय छात्र हितेश की मौत नशे के ओवरडोज से हुई थी। हितेश के चाचा ने पुलिस को शिकायत देकर यह आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो साथी छात्रों समेत तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ जिले के गांव पाल निवासी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह फोटाग्राफी का काम करता है। उसका बड़ा भाई सतीश सीआरपीएफ में है। सतीश का छोटा बेटा हितेश बाबा मस्तनाथ विवि में बी फार्मेसी का तृतीय वर्ष का छात्र था। बीते दिन हॉस्टल में उसका शव मिला था। वीरेंद्र ने विवि के ही दो छात्रों समेत तीन लोगों पर हितेश को जबरन नशा देने का आरोप लगाया है। कहा है कि नशे की ओवरडोज देकर उसके भतीजे को मारा गया है। पुलिस ने वीरेंद्र की शिकायत पर रिवासा जिला महेंद्रगढ़ निवासी मोनू, हुडीना महेंद्रगढ़ निवासी गौरव और करतारपुरा निवासी मनीष के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 34 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बताया जा रहा है कि एक्सपर्ट ने भी नशे के इंजेक्शन से मौत की बात कही है। लेकिन, अभी लिखित में पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।
मोनू व गौरव ने इंजेक्शन लगाने का बनाया वीडियो
वीरेंद्र ने कहा है कि हितेश 23 फरवरी को घर से विवि के लिए निकला था। तब से वह लगातार परिजनों के संपर्क में था। उसने फोन पर बताया था कि वह मोनू के साथ कॉलेज पहुंचा था। गौरव पहले से कॉलेज में मौजूद था। पता चला कि मोनू करतारपुरा निवासी मनीष से नशे का इंजेक्शन लाता था। वह खुद तो इंजेक्शन लगाता ही था साथ में हितेश को भी जबरन देता था। गौरव ने भी यह बात बताई थी। यही नहीं गौरव ने बकायदा इसकी वीडियो भी बनाई है। इसमें मोनू व गौरव आरोपी मनीष से नशीले इंजेक्शन लेकर हितेश को लगाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

पापा को कहा था-जबरन इंजेक्शन दे रहे हैं साथी
हितेश ने अपने पापा को कहा था कि मना करने के बाद भी उसके साथी उसे इंजेक्शन दे रहे हैं। इससे वह इंजेक्शन का आदी होता जा रहा है। 25 फरवरी को मोनू ने मनीष के कहने पर हितेश को जबरदस्ती नशीले इंजेक्शन की ओवरडोज दी। इससे हितेश की इस कारण हितेश की मौत हो गई।

बी-फार्मेसी के छात्र हितेश के चाचा का आरोप है कि उसके बेटे को नशे के इंजेक्शन दिए गए हैं। ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। इसके लिए छात्र गौरव, मोनू और नशा सप्लाई करने वाला मनीश जिम्मेदार हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


-निकेश अहलावत, जांच अधिकारी थाना आईएमटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें