फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से रोहतक लाई गई हेरोइन के साथ दो सप्लायर गिरफ्तार

विज्ञापन
एसटीएफ की गिरफ्त में हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी । विज्ञप्ति
विज्ञापन
एसटीएफ की टीम ने शनिवार की रात में नए बस स्टैंड के सामने से कार सवार दो युवकों को 317 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। आरोपियों की पहचान महम निवासी अजीत व निंदाना निवासी सुनील के रूप में हुई है। आरोपी हेरोइन को दिल्ली से नाइजीरियन से खरीदकर लाए थे और उसे जगह-जगह सप्लाई करना था। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसटीएफ के इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम शीला बाईपास पर एक मोस्ट वांटेड को पकड़ने के लिए खड़ी थी। इस दौरान सूचना मिली कि भिवानी रोड महम निवासी अजीत और निंदाना गांव निवासी सुनील मादक पदार्थ बेचते हैं और इस समय नए बस स्टैंड के नजदीक प्रेम नगर मोड़ के पास खड़े हैं। एसटीएफ की टीम ने मोड़ से 500 मीटर दूरी पर एक सफेद रंग की कार खड़ी देखी। कार में दो युवक बैठे थे। चालक की सीट पर बैठे युवक की पहचान अजीत और उसके साथ अन्य युवक की पहचान सुनील निवासी निंदाना के रूप में हुई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अजीत की तलाशी लेने पर उसके पास से 154.80 ग्राम और सुनील के पास से 162.40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
दिल्ली से नाइजीरियन से लेकर आए थे हेरोइन
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी दिल्ली के विकासपुरी इलाके से एक नाइजीरियन से हेरोइन खरीदकर लाए थे और उसको रोहतक व आसपास में सप्लाई करना था।
विज्ञापन

तीन माह में कब-कब पकड़ी गई मादक पदार्थ की बड़ी खेप
27 मई को सीआईए टू ने सांपला के पास छापा मारकर दिल्ली के युवक रोहित और सोनीपत के युवक प्रवीन को गिरफ्तार कर उनके पास से 285 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। गांजे की कीमत 57 लाख आंकी गई थी।
12 मई को जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने शास्त्री नगर से बिहार के युवक विनोद को 9 किलो 900 ग्राम गांजा और 2 किलो 400 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था।
13 जून को एंटी नारकोटिक्स सेल ने जींद रोड पर छापा मारकर जुलाना के युवक जितेंद्र को 5 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी रोहतक की संजय कॉलोनी में रहता था।
12 अप्रैल को एवीटी स्टाफ ने बेरी रोड पर छापा मारकर एक गाड़ी से 11 कट्टों में भरा 220 किलोग्राम गांजा बरामद किया था।
नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है। मादक पदार्थ तस्करी के रूट की पहचान हो गई है। लगातार पुलिस की अलग-अलग टीमें कार्रवाई कर रही हैं। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ जनवरी से अब तक कई बड़ी कामयाबी मिल चुकी है। आगे भी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। -उदय सिंह मीना, एसपी, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें