रोहतक। रोहतक पुलिस की अपराध शाखा-1 ने गाड़ी सवार मस्तनाथ नगर निवासी अजय और जोधपुर निवासी विरेंद्र को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 465 ग्राम अफीम बरामद हुई है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक विकास के नेतृत्व में टीम हनुमान मंदिर खरावड़ चौक पर गश्त कर रही थी। इस दौरान दोनों के मादक पदार्थ बेचने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने गांव कारौर रोड, कायनोस अस्पताल के पास से दोनों को पड़ लिया। तलाशी लेने पर गाड़ी में रखे बैग से 465 ग्राम अफीम मिली। संवाद