बहादुरगढ़। अलग-अलग स्थानों से शराब के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। अपराध जांच शाखा द्वितीय बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही सर्वजीत की टीम ने फ्लाईओवर नजफगढ़ रोड बहादुरगढ़ के नीचे नाकाबंदी की और एक ई रिक्शा को संदेह के आधार पर रुकवा कर जांच की तो शराब की पेटियां मिलीं। इनमें 17 पेटी में देशी शराब के पव्वे व 2 पेटियों में अंग्रेजी शराब के पव्वे मिले। शराब के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय निवासी दिल्ली के तौर पर की गई। वहीं अपराध जांच शाखा बेरी में तैनात मुख्य सिपाही पवन कुमार की टीम ने बामडोली से मुकुंदपुर रोड पर एक व्यक्ति को कट्टे में शराब लिए हुए काबू किया। पकड़े गए आरोपी से देशी शराब की 28 बोतल बरामद की। पकड़े गए आरोपी की पहचान जयवीर के तौर पर की गई। अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।