फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांघी के पहलवान की हत्या के आरोप में दो सगे भाई एक दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सांघी के पहलवान आशीष की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी दो सगे भाईयों ऋषि कुमार व आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
सिटी थाने के कार्यवाहक प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि 28 मार्च को सांघी गांव निवासी अनिल ने शिकायत दी थी कि 26 मार्च को उसका भाई 23 वर्षीय आशीष अपने दोस्त ऋषि व आशीष के पास अशोक विहार कालोनी में गया था। अगले दिन उसके ताऊ के लड़के सुमित ने कॉल की तो ऋषि ने फोन उठाया। बोला, आशीष अभी सो रहा है। सुमित ने कहा कि उठने पर बात करवाकर घर भेज देना। अगले दिन पता चला कि आशीष को दोनों भाई पीजीआई में मृत हालत में छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। आखिर कैसे व क्यों वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशीला पदार्थ देकर मारपीट कर हत्या का है आरोप
पुलिस के मुताबिक मृतक के भाई का आरोप है कि उसके भाई को आरोपियों ने पहले नशीले पदार्थ की ओवरडोज दी। इसके बाद उसकी मारपीट कर हत्या कर दी। छाती व पाशु में चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें