रोहतक। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार के दिशा निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बहू जमालपुर में वीरवार को विशेष स्वच्छता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मंजू हुड्डा ने गांव के लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और ग्रामवासियों को अपना सहयोग देने के लिए आह्वान किया। इस दौरान दो पार्कों की सफाई की गई। दोनों पार्कों में पौधे लगाए गए। -ब्यूरो