फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन करने महाविद्यालय पहुंची दो सदस्यीय टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखनमाजरा में विभागों की शैक्षिक गुणवत्ता और पाठ्यक्रम का आकलन करने के लिए शनिवार को अकादमिक ऑडिट हुआ। विभागों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए दो सदस्यीय टीम सुबह दस बजे महाविद्यालय पहुंची। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, डीन एकेडमिक अफेयर्स के प्रतिनिधि डॉ. सत्यवान बरोदा और डॉ. नरेश कुमार दुआ की अध्यक्षता में अकादमिक ऑडिट हुआ। विशेषज्ञ टीम ने पाठ्यक्रम गतिविधियों को मजबूत करने के लिए संकाय सदस्यों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को सलाह दी। महाविद्यालय की प्राचार्या इंदु सपरा ने अकादमिक ऑडिट को बाह्य रूप से शैक्षिक गुणवत्ता की समीक्षा करने की एक वैज्ञानिक व्यवस्थित पद्धति बताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें