रोहतक। शहर के सुखपुरा चौक पर कुछ युवक फाइनेंसर से दिनदहाड़े दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। युवकों ने फाइनेंसर से मारपीट भी की। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी खंगाले। पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच लेनदेन का विवाद सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक, फाइनेंसर मानव सैनी बुधवार को सुखपुरा चौक स्थित अपने कार्यालय में था। इस दौरान 7-8 युवक आए और फाइनेंसर से मारपीट की। इस दौरान उससे दो लाख रुपये छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा किया। मारपीट में चोट लगने से घायल मानव को पीजीआई में भर्ती कराया।
सुखपुरा चौक पर फाइनेंसर से मारपीट कर रुपए छीनने की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। यहां जांच में सामने आया कि कुछ युवकों ने फाइनेंसर के साथ मारपीट कर दो लाख रुपए भी छीन लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सत्यपाल, प्रभारी, पुरानी सब्जी मंडी थाना।