फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पेड़ से बाइक टकराने से रोहतक के युवक सहित दो की मौत

Sat, 06 Apr 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के चौधरी बंसीलाल कॉलेज के पास शुक्रवार दोपहर मोटरसाइकिल असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई। मोटरसाइकिल की गति इतनी तेज थी कि उसके परखच्चे उड़ गए और मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक प्रदीप रोहतक और करीब 25 वर्षीय युवक रोशन पंचकूला बरवाला का रहने का रहने वाला था। लोहारू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहारू सीएचसी के शव गृह में रखवा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो युवक दोपहर में एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर भिवानी रोड से लोहारू की ओर आ रहे थे। इस दौरान दादरी रोड टी प्वाइंट से निकलते ही उनकी मोटरसाइकिल वहां लगे किमी पिलर से टकराकर एक पेड़ में जा टकराई। मोटरसाइकिल की गति तेज होने के कारण दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 की टीम को घटना की सूचना दी। एचसी कृष्णा और डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए उन्हें लोहारू सीएचसी के शव गृह में रखवा दिया।
जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में मृतक दोनों युवकों की पहचान उनके आधार कार्ड के आधार पर हुई है। कि मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है तथा उनके पहुंचने के बाद शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मृतक दोनों युवक कथित रूप से किसी मुर्गी फार्म में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें