माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जींद बाईपास चौक स्थित ई-रिक्शा एजेंसी के संचालक को झांसा देकर रविवार को एक बाइक सवार युवक सोने की दो अंगूठी उतरवाकर ले गया। एजेंसी संचालक ने सिटी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
भिवानी के भारत नगर और हाल में राजेंद्रा नगर निवासी दलबीर शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जींद बाईपास पर उसने ई-रिक्शा की एजेंसी कर रखी है। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे स्कूटी पर घर से एजेंसी में जा रहा था। जब वह माता दरवाजा चौक से शिव श्मशान घाट के आगे पहुंचा तो एक बाइक सवार युवक ने हाथ से इशारा करके रुकवा लिया। एक पर्ची दिखाकर बोला, जो पर्ची थैले से निकालेगा, इनाम में डबल करके रुपये दूंगा। वह उसकी बातों में आ गया। युवक ने कहा कि इन दो अंगूठियों के भी डबल रुपये दूंगा। उसने हाथ से दोनों अंगूठी निकाल ली और बोला, आगे चलकर पैसे देगा। इसके बाइक पर बैठकर फरार हो गया।