फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कॉलेज में हुआ दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम

विज्ञापन
-फोटो 51 : प्रतिभागी छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं के साथ।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य सुमन हुड्डा की अध्यक्षता में दो दिवसीय प्रतिभा खोज का आयोजन हुआ। प्रो. किरण बाला के निर्देशन में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं गीत, गजल, भजन, समूह गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य, नाटक आयोजित किए गए।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को खोजकर उसे संवारने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम उन्हें एक मंच प्रदान करते हैं। विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाने का हमारा यही उद्देश्य है कि अपनी अपनी योग्यता के अनुसार विद्यार्थी अपना सर्वांगीण विकास कर पाएं।
कार्यक्रम संचालिका किरण बाला ने कहा कि अपने आत्मविश्वास और लगन से विद्यार्थी अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते है। प्रतिभा खोज के कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभाशाली बच्चों को पहचानकर हम उन्हें युवा महोत्सव के लिए तैयार करते हैं। मंच का संचालन प्रो. सीमा के ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में डाॅ. जयदेव मुखर्जी, प्रो. हीरा प्रो. मोनिका रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय के सभी स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें