फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: परमिट पॉलिसी के विरोध में आज से शुरू होगा दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। भाजपा और जेजेपी सरकार की ओर से 265 मार्गों पर असीमित प्राइवेट बस परमिट देने के निर्णय के खिलाफ वीरवार से बस स्टैंड परिसर में शुक्रवार तक हस्ताक्षर अभियान शुरू करवाया जा रहा है। इसमें यूनियन की ओर से इस पॉलिसी का डटकर विरोध किया जा रहा है। पहले भी इस पॉलिसी के खिलाफ परिसर में रोष प्रदर्शन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश ग्रेवाल व डिपो प्रधान सुरेश नेहरा ने बताया कि साझा मोर्चा की ओर से पूंजीपति हितैशी पॉलिसी के विरोध में 26 व 27 अक्टूबर को सभी बस अड्डों पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रदेश की जनता को बताया जाएगा कि आपकी सस्ती व सुरक्षित सरकारी परिवहन सेवा को सरकार निजी हाथों में देकर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाना चाहती हैं। इससे पहले भी सरकारों की ओर से प्राइवेट बस परमिट दिए गए थे। प्राइवेट बस परमिट धारक आम जनता को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं को किस प्रकार से दे रहे हैं, यह बताने की आवश्यकता नही हैं। परिणाम हम सबके सामने हैं। अगर सरकार की ओर से इस पॉलिसी के तहत प्राइवेट बस परमिट दिए गए तो छात्र छात्राओं व आम जनता को जो सुविधाएं सरकारी बसों में मिल रही हैं उन सुविधाओं से भविष्य में वंचित रहना पड़ेगा। साझा मोर्चा आम जनता से अपील करता है कि साझा आंदोलन से जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक आंदोलन करके जनसंख्या अनुसार सभी जिलों में सरकारी बसों में बढ़ोतरी की जाए, जिससे हजारों बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलेगा ओर सरकार के राजस्व की भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें