रोहतक। श्री लाल नाथ हिंदू कॉलेज में शनिवार को महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस यूनिट व नगर निगम रोहतक के संयुक्त तत्वावधान में समाज कल्याण अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय मेगा डोनेशन ड्राइव का समापन हुआ। महाविद्यालय के वाईआरसी काउंसलर डॉ. राजेश गहलावत ने बताया कि इस अभियान का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा की प्रेरणा व कुशल मार्गदर्शन में 1 मई को किया गया था। महाविद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पुराने कपड़े, पुरानी किताबें एवं स्टेशनरी व अन्य वस्तुओं का दान किया। मुख्यातिथि के रूप में जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता व नगर निगम रोहतक के जॉइंट कमिश्नर मनजीत सिंह मौके पर उपस्थित रहे। वहीं डॉ. रश्मि छाबड़ा, चंदना जैन, डॉ. नीलम राठी, डॉ. सीमा गोसाईं आदि ने उपस्थिति दर्ज कराई।