34-सेक्टर एक में कुंडलिनी जागरण कार्यक्रम में मौजूद अतिथि, आयोजक व साधक। स्रोत: आयोजक
रोहतक। आनंदमय वैदिक योगशाला सेक्टर-एक में कुंडलिनी शक्ति पीठ की ओर से आयोजित दो दिवसीय कुंडलिनी जागरण का समापन रविवार को हुआ। योगी व कुंडलिनी साधक स्वामी नारदानंद ने मार्गदर्शन किया। साधकों को कुंडलिनी साधना की सूक्ष्म, सुरक्षित एवं अनुशासित प्रक्रियाओं से अवगत कराया। मौके पर साधकों को विधिवत कुंडलिनी दीक्षा प्रदान की गई। कार्यक्रम का आयोजन आचार्य नवीन के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर शीला, सिद्धि, योगेंद्र कुमार, विवेक, आशा, योगी कृष्ण एवं विशाल दांगी आदि मौजूद रहे। संवाद