रोहतक। हरियाणा अभिलेखागार विभाग क्षेत्रीय रोहतक मंडल की ओर से गुरुकुल विश्वभारती भैयापुर लाढ़ौत में 29 व 30 सितंबर को दो दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई। सहायक निदेशक रणवीर सिंह मान ने बताया कि प्रदर्शनी में गुरुकुल के विद्यार्थियों, स्टाफ सहित गांव के महिला-पुरुषों व बच्चों ने रुचि दिखाई। इसमें 1857 में जिले की भूमिका, अंबाला में आगजनी की घटनाएं, 1857 की लड़ाई में फांसी व गोली से शहीद हुए क्रांतिकारियों की सूची, महारानी विक्टोरिया की घोषणा, शहीदों व तबाह गांवों की सूची प्रदर्शित की गई। इस दौरान आचार्य हरिदत्त, गौरव कुमार, आदि मौजूद रहे। संवाद