06सीटीके09...बिजली निगम के जनता दरबार में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करते कार्यकारी अभिय
रोहतक। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के राजीव गांधी विद्युत भवन में शुक्रवार को जनता दरबार लगा। यह दरबार उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधित समस्याओं का निपटारा करने के लिए लगाया गया। इसमें दो उपभोक्ता शिकायत लेकर दरबार में पहुंचे। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए कार्यकारी अभियंता रामेंद्र मलिक ने बैठक ली। पहली शिकायत पुरानी अनाज मंडी से कौशल्या देवी की रही। इनका बिजली बिल गलत आया हुआ था। इनकी समस्या का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। दूसरी शिकायत फतेहपुर कॉलोनी निवासी रानी की रही। इनकी ज्यादा बिजली बिल आने की समस्या रही, इन्होनें कहा इनको अपना मीटर भी चेक करवाना है। वह सही से नहीं चल रहा हैं। इनकी शिकायत को समाधान के लिए सब डिवीजन के एसडीओ नंबर 3 के पास भेज दिया गया है।