रोहतक। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है। नए केस मिलने का सिलसिला जारी है। जिले में वीरवार को दो केस मिले। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, वीरवार को तीन मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। जबकि दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले। अब जिले में नौ सक्रिय मरीज हैं। इनमें से कोई भी मरीज अस्पताल में नहीं है। विभाग ने 291 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 263 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। संक्रमण दर शून्य व सुधार की दर 98.16 प्रतिशत रह।