रोहतक। कोरोना संक्रमण के जिले में शुक्रवार को दो केस मिले। स्वास्थ्य विभाग ने एक मरीज को ठीक होने पर छुट्टी दी। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 10 रह गई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में एक मरीज ठीक हुआ। जबकि दो संक्रमित मरीज मिले। जिले के दस सक्रिय मरीजों में से कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है। विभाग ने दिन भर में 117 लोगों के सैंपल लेकर लैब में भेजे। जबकि 115 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। संक्रमण दर 0.01 प्रतिशत व सुधार की दर 98.16 प्रतिशत रही। ब्यूरो