शहर की संजय कॉलोनी में रविवार दोपहर दो बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर में इंदिरा कॉलोनी के व्यक्ति की मौत हो गई। इस संबंध में दूसरे बाइक चालक के खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक इंदिरा कॉलोनी निवासी अमन ने दी शिकायत में बताया कि रविवार दोपहर वह अपने पिता रामू सिंह के साथ शास्त्री नगर में गया हुआ था। वहां से दोपहर करीब डेढ़ बजे वापस आ रहे थे। जब संजय कॉलोनी में कृष्ण किरयाणा स्टोर के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक के चालक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उसके पिता का सिर सड़क पर जा लगा। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।